राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचेंगे नितिन नवीन, बापू सभागार में होगा स्वागत समारोह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचेंगे नितिन नवीन, बापू सभागार में होगा स्वागत समारोह
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका गृह प्रदेश में पहला आगमन है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में एक भव्य समारोह आयोजित होगा, जहां वे हजारों कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना आ रहे हैं। दो दिनों के प्रवास में वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नवीन के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त नेताओं में भी उत्साह है। ‎‎पटना जिले के बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत अपने गृह प्रदेश में पहला आगमन है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में जोश चरम पर है। नवीन के स्वागत के लिए पटना को सजाया गया है।

गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह गेट बनाकर पार्टी कार्यकर्ता पुष्प वर्षा से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे

बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आए हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के माध्यम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को सशक्त बनाने का संदेश देंगे।